यूनिफॉर्म व आई-कार्ड अनिवार्य, लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
यूनिफॉर्म व आई-कार्ड अनिवार्य, लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी

यूनिफॉर्म व आई-कार्ड अनिवार्य, लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन

भंडरा़ भंडरा बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और कर्मियों की उपस्थिति की गहन जांच की. बीडीओ ने सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि वे ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से यूनिफॉर्म और आई-कार्ड के साथ उपस्थित रहें. उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा और कर्मियों की पहचान के लिए यह प्रोटोकॉल आवश्यक है. रोस्टर का पालन सुनिश्चित करने और समय पर उपस्थिति को लेकर उन्होंने कड़ी चेतावनी दी. कुपोषित बच्चों के आहार पर विशेष ध्यान : एमटीसी के निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने भर्ती बच्चों के इलाज और डाइट चार्ट की समीक्षा की. उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही पौष्टिक भोजन दिया जाये. वार्डों में संक्रमण रोकने के लिए विशेष साफ-सफाई बनाये रखने पर जोर दिया. मरीजों से लिया फीडबैक : बीडीओ ने दवा स्टॉक, ओपीडी, प्रसव कक्ष और इमरजेंसी सेवाओं का भी जायजा लिया. उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात कर मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कमियां दूर करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना कर्मियों की जिम्मेदारी है. मौके पर मैरी बेक, मुकेश गुप्ता सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola