बीएस कॉलेज में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

Updated:
विज्ञापन

बीएस कॉलेज में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

विज्ञापन

लोहरदगा़ बीएस कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ. कॉलेज के खिलाड़ियों को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला बीएस कॉलेज रेड और बीएस कॉलेज ब्लू टीम के बीच खेला गया. रेड टीम की कप्तानी प्रेम कुमार और ब्लू टीम की कप्तानी सुमित उरांव ने की. दोनों कप्तान पूर्व में रांची विश्वविद्यालय की टीम से खेल चुके हैं. कड़े मुकाबले में बीएस कॉलेज रेड ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. पहले मैच के मैन ऑफ द मैच हिमांशु रंजन और दूसरे मैच के प्रिंस सिंह बने. वहीं, संजय उरांव को बेस्ट फील्डर, विपुल कुमार भारती को बेस्ट बॉलर, विपुल राज को बेस्ट बैट्समैन और सुमित उरांव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ शशी कुमार गुप्ता ने कहा कि खेल से अनुशासन व टीम भावना का विकास होता है. उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर खेल प्रभारी प्रो आनंद मांझी, प्रो अजित गुप्ता, प्रो अर्जुन लकड़ा, डॉ संजय रविदास, कोच अमित कुमार, सोनू बड़ाइक समेत कई शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola