हेसल साइडिंग का ट्रक ओनर एसोसिएशन ने किया निरीक्षण, परिचालन पर संशय बरकरार

Updated at :12 May 2026 9:41 PM
विज्ञापन
हेसल साइडिंग का ट्रक ओनर एसोसिएशन ने किया निरीक्षण, परिचालन पर संशय बरकरार

हेसल साइडिंग का ट्रक ओनर एसोसिएशन ने किया निरीक्षण, परिचालन पर संशय बरकरार

विज्ञापन

लोहरदगा़ लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने हेसल साइडिंग पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान एसोसिएशन ने पाया कि साइडिंग में फिलहाल जगह का अभाव है और ट्रकों का परिचालन शुरू करने जैसी कोई स्थिति नहीं दिख रही है. प्रतिनिधिमंडल ने साइडिंग इंचार्ज प्रदीप सिंह से मुलाकात कर विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की. धीरज साहू से मुलाकात के बाद तय होगी रणनीति : एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बुधवार को संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से मुलाकात की जायेगी. इसके बाद कंपनी प्रबंधन के साथ उच्च स्तरीय बैठक होगी. एसोसिएशन का सुझाव है कि कंपनी वर्तमान में लोहरदगा साइडिंग से ट्रकों का परिचालन शुरू करे और हेसल साइडिंग में काम फिलहाल स्थगित रखे. संरक्षक और कंपनी के साथ वार्ता के बाद ही आगे की रणनीति की आधिकारिक घोषणा की जायेगी. इस महत्वपूर्ण दौरे में एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह और उपाध्यक्ष तारकेश्वर महतो के अलावा मोहम्मद गुड्डू, सहसचिव सुमित विश्वकर्मा, रहमत अंसारी, महताब आलम, मोहम्मद अमानुल्लाह, मोहम्मद इनामुल अंसारी, संजीव शर्मा और मीडिया प्रभारी तारीक खान, दीपू सिंह, बिट्टू विश्वकर्मा, रफीक अंसारी, विनय सिंह,अनिल उरांव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola