पानी…खपरैल मकान एवं पेड़ों के गिरने से परेशानी

Updated:
विज्ञापन
पानी…खपरैल मकान एवं पेड़ों के गिरने से परेशानी

चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से कच्चे मकान गिरे .कई पेड़ गिरे गये है.

विज्ञापन

फोटो सड़क के बीचो-बीच गिरा विशाल पेड़ फोटो गिरा खपरैल मकान भंडरा. चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से कच्चे मकान गिरे .कई पेड़ गिरे गये है. खेतों में लगी सब्जी फसलों को भारी नुकसान हुआ है. बारिश से ग्रामीण क्षेत्र में कई कच्चे मकान गिर गये हैं. मकान गिरने से कई परिवार परेशान हो गये हैं . लोगों को अचानक आयी इस तरह की समस्या से परेशानी हो रही है. मुरली पोखरा से बिट्टपी , तिलसिरी, आमदरी जाने वाली सड़क के बीचों-बीच पेड़ गिर जाने से पूरी सड़क जाम हो गयी. जिसके कारण बिटपी सहित बिटपी पतराटोली टोली, तिलसिरी, अंमदरी, गांव के लोगों को दूसरे रास्ता से आना-जाना करना पड़ रहा है. पेड़ गिरने की सूचना अंचल पदाधिकारी को मिलते ही पेड़ को हटवाया. पलमी माझे टोली निवासी सुनील उरांव का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया. मकान ध्वस्त होने से मकान में रखे कई सामान बर्बाद हो गये. इसी तरह अन्य गांव में भी कई कच्चे मकान के गिरने की सूचना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola