छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधियों ने बड़की चाँपि पंचायत का किया एक्सपोजर विजिट

Updated:
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधियों ने बड़की चाँपि पंचायत का किया एक्सपोजर विजिट

विज्ञापन

लोहरदगा़ कुडू प्रखंड की बड़की चाँपि पंचायत में छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिला (भानुप्रतापपुर ब्लॉक) के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक कर्मियों और संस्थागत सदस्यों का एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया. इस दल में रामप्रसाद नंदेश्वर, वैष्णवी देशमुख सहित कुल 37 सदस्य शामिल थे. विकास मॉडल और बजट पर चर्चा : अतिथियों का स्वागत दीप प्रज्वलित कर किया गया. पंचायत की उप मुखिया हेना तिवारी ने बड़की चाँपि में विकास के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों को साझा किया. उन्होंने ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के निर्माण, क्रियान्वयन और बजट आवंटन की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय और लाभुकों के चयन में पंचायत की भूमिका को स्पष्ट किया गया. मनरेगा के तहत योजना चयन से लेकर पूर्ण होने तक की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा हुई. क्षेत्र भ्रमण और तकनीकी जानकारी : दल ने ग्राम बंदुआ का भ्रमण कर योजनाओं को जमीनी स्तर पर देखा. यहाँ जैविक खेती, पशुपालन, उद्यमी प्रोत्साहन और लैंगिक समानता पर किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित किया गया. ””””प्रदान”””” संस्था के तकनीकी सहयोग से बिरसा हरित ग्राम योजना (बागवानी), कुसुम योजना, किसान समृद्धि योजना, ड्रिप सिंचाई और पशुधन विकास योजना (बकरी शेड) की बारीकियों को समझाया गया. मचान खेती और डोभा निर्माण के लाभुकों से मिलकर टीम ने योजना के लाभ पर सीधी समझ बनाई. इस विजिट का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों को झारखंड की सफल पंचायत कार्यप्रणाली से रूबरू कराना था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola