गांव की चौपाल में गूंजा अधिकार, रोजगार और लोकतंत्र का स्वर

Updated:
विज्ञापन
गांव की चौपाल में गूंजा अधिकार, रोजगार और लोकतंत्र का स्वर

गांव की चौपाल में गूंजा अधिकार, रोजगार और लोकतंत्र का स्वर

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सेन्हा प्रखंड के अर्रु (एतवार बाजार टांड़) में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. पेसा और मनरेगा पर चार सत्रों में संवाद : कार्यक्रम को चार मुख्य सत्रों में विभाजित किया गया था, जिसमें पेसा अधिनियम, मनरेगा बचाओ, ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी की भूमिका और कार्यकर्ता प्रशिक्षण जैसे विषयों पर संवाद हुआ. जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि झारखंड पेसा अधिनियम आदिवासी समाज के स्वशासन और अधिकारों की रक्षा का सशक्त माध्यम है. उन्होंने जोर दिया कि ग्रामसभा को गांव के संसाधनों पर निर्णय लेने का पूरा अधिकार है और कांग्रेस पार्टी इन संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है. मतदाता सूची और संगठन पर जोर : प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने मनरेगा को ग्रामीण रोजगार की रीढ़ बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला. वहीं, संदीप कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मतदाता सूची के सत्यापन और नये पंजीकरण की तकनीकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि योग्य मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है. मौके पर प्रकाश उरांव, अनिल उरांव, इमरान आजाद, संतोष उरांव, रुस्तम अंसारी, सगीर अंसारी, विनय महतो और मुस्ताक अंसारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola