गंगा दशहरा का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता व नदियों को स्वच्छ रखना है

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 26 May 2026 9:53 PM

विज्ञापन

गंगा दशहरा का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता व नदियों को स्वच्छ रखना है

विज्ञापन

लोहरदगा़ गंगा दशहरा के पावन अवसर पर विकास भारती बिशनपुर द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल की ओर से कमले ढोडहा नदी में नदी पूजन सह पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन हेसल के ग्राम प्रधान घनश्याम भगत, देवनंदन भगत और वार्ड सदस्य करुणा भगत के नेतृत्व में संपन्न हुआ. नदी की पूजन से पूर्व अस्पताल परिसर से ढोडहा नदी तक जनसमुदाय द्वारा रैली निकाली गयी. इसमें लोगों ने पर्यावरण रक्षा और नदियों की पवित्रता बनाये रखने से संबंधित नारे लगाकर समाज को जागरूक किया. मौके पर अस्पताल प्रबंधक प्रणव कुमार पाठक ने कहा कि विकास भारती हर वर्ष गंगा दशहरा मनाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता और नदियों को स्वच्छ रखना है. उन्होंने कहा कि आज ही के दिन पतितपावनी गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था. नदियों के संरक्षण में हम सभी की महती भूमिका है, इसलिए हमें इसकी पवित्रता अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेना चाहिए. समारोह में घनश्याम पाहन और देवनंदन पाहन ने पारंपरिक रीति-रिवाज से नदी की पूजा-अर्चना की. इसके बाद अस्पताल परिसर में नीम और करंज के औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में मुकेश साहू, फारुख अंसारी, डॉ सुनील प्रसाद, भजन भगत, दिनेश लोहार, सुरेंद्र लोहार, मानती देवी, अनीता देवी, सुखन उरांव, अंशु कुमारी, उर्मिला कुजूर, याशिका तिग्गा, राहुल, सावित्री तिर्की, शीला उरांव सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola