नव वर्ष संवत पर 19 मार्च को निकाली जायेगी शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

जय श्रीराम समिति की बैठक पावरगंज स्थित रामकली स्कूल प्रांगण में हुई. बैठक में मुख्य रूप से नववर्ष विक्रम संवत को लेकर चर्चा हुई.

विज्ञापन

लोहरदगा. जय श्रीराम समिति की बैठक पावरगंज स्थित रामकली स्कूल प्रांगण में हुई. बैठक में मुख्य रूप से नववर्ष विक्रम संवत को लेकर चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि आगामी 19 मार्च को ललित नारायण स्टेडियम से सुबह 11 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसके पश्चात स्टेडियम में ही भव्य भंडारा एवं भक्ति जागरण का आयोजन होगा. इस शोभायात्रा में सरना और सनातन परंपराओं का संगम देखने को मिलेगा. आज इसकी शुरुआत भगवा झंडा गाड़कर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना से की गयी.

संरक्षक परमेश्वर साहू ने कहा कि नववर्ष प्रेम, उमंग और धर्म संस्कृति की मिसाल है. समिति वर्षों से भव्य शोभायात्रा निकालती आ रही है. कोर कमेटी सदस्य सुषमा सिंह ने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी समिति सनातनियों के लिए निशुल्क कार्य करती रही है और इस बार 19 वर्षों का कार्यकाल पूरा कर रही है. संयोग से 19 मार्च को नववर्ष प्रारंभ होने के साथ समिति स्थापना दिवस भी मनायेगी.

कोर कमेटी सदस्य शैलेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि इस बार की शोभायात्रा पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र और ढोल-नगाड़ों के साथ विशेष रूप से आकर्षक होगी. उन्होंने सभी से अपने घरों पर भगवा झंडा लगाने का आह्वान किया. जिला महामंत्री चंदन साहू ने कहा कि नववर्ष की धूम पूरे शहर से प्रखंडों तक दिखेगी और इसके लिए भव्य तैयारी की जा रही है.

बैठक में अजय सोनी, ओम महतो, अनूप गुप्ता, दीपक जी, राजेश महतो, पंकज महतो, अधिवक्ता दीपक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित थे. यह आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola