अलविदा जुमा के दिन बाजार में बढ़ी रौनक

Updated at : 13 Mar 2026 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
अलविदा जुमा के दिन बाजार में बढ़ी रौनक

वित्र रमजान माह के आखिरी शुक्रवार अलविदा जुमा पर शहर का माहौल उत्सव जैसा हो गया है. इस अवसर पर बाजारों में रौनक देखते ही बनती है

विज्ञापन

लोहरदगा. पवित्र रमजान माह के आखिरी शुक्रवार अलविदा जुमा पर शहर का माहौल उत्सव जैसा हो गया है. इस अवसर पर बाजारों में रौनक देखते ही बनती है. कपड़ा, जूता-चप्पल, टोपी, इत्र और सेवई की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है. मेन रोड, बड़ा तालाब, थाना रोड और अन्य बाजार क्षेत्रों में देर शाम तक खरीदारों की चहल-पहल बनी रहती है. मुस्लिम समुदाय में इस दिन को लेकर खास उत्साह है. नमाज अदा करने के साथ-साथ लोग ईद की तैयारियों में भी व्यस्त हैं. बाजारों में बच्चों के कपड़े, टोपी, कुर्ता-पायजामा, महिलाओं के परिधान और सजावटी सामान की खूब खरीदारी हो रही है. दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है. खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि अलविदा जुमा और आने वाली ईद के लिए जरूरी सामान लिया जा रहा है. शाम ढलते ही भीड़ और बढ़ जाती है, जिससे पूरा शहर उत्सव के रंग में रंगा दिखाई देता है. रमजान के आखिरी दिनों में बिक्री में काफी बढ़ोतरी होती है दुकानदारों का मानना है कि रमजान के आखिरी दिनों में बिक्री में काफी बढ़ोतरी होती है. अलविदा जुमा के कारण बाजारों में अच्छी रौनक रहती है और देर रात तक लोग खरीदारी करते हैं. प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की है. इस तरह अलविदा जुमा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव का रूप ले लेता है.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola