लाभुक की राशि मुखिया पति ने अपने खाता में कराया ट्रांसफर

Updated at : 25 Feb 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
लाभुक की राशि मुखिया पति ने अपने खाता में कराया ट्रांसफर

प्रखंड की सुंदरू पंचायत के कमले गांव में 15 वें वित्त आयोग की राशि से बनने वाली पक्की नाली के निर्माण कार्य के लिए आवंटित राशि में लाभुकों को भुगतान किये गये एक लाख 60 हजार राशि को सुंदरू पंचायत की मुखिया छोटी रानी उरांव के पति मंजीत उरांव ने अपने निजी खाता में बैंक से हस्तांतरित करा लिया है.

विज्ञापन

कुड़ू. प्रखंड की सुंदरू पंचायत के कमले गांव में 15 वें वित्त आयोग की राशि से बनने वाली पक्की नाली के निर्माण कार्य के लिए आवंटित राशि में लाभुकों को भुगतान किये गये एक लाख 60 हजार राशि को सुंदरू पंचायत की मुखिया छोटी रानी उरांव के पति मंजीत उरांव ने अपने निजी खाता में बैंक से हस्तांतरित करा लिया है. लाभुक समिति के काजिर मियां ने प्रभारी बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा तथा उपायुक्त डॉ बाघमारे प्रसाद कृष्ण को आवेदन देकर मामले की जांच तथा दोषी पर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में बताया है कि सुंदरू पंचायत के कमले गांव में 15 वें वित्त आयोग की राशि से लगभग दो सौ बीस फीट पक्की नाली निर्माण के लिए लगभग दो लाख 49 हजार की राशि आवंटित की गयी थी. पिछले साल जुलाई में प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी थी. ग्राम सभा के माध्यम से लाभुक समिति का चयन किया गया. दो किस्तों में एक लाख 60 हजार लाभुकों के खाता में पंचायत सचिव व मुखिया के आदेश पर राशि का भुगतान किया गया, लेकिन मुखिया छोटी रानी उरांव के पति मंजीत उरांव ने विकास योजना के लिए मिली राशि को अपने निजी खाता में ट्रांसफर करा लिया. काजिर ने बताया कि मुखिया पति ने जबरन राशि ट्रांसफर स्लिप पर साइन कराया और पैसा ट्रांसफर करा लिया. उपायुक्त तथा बीडीओ को आवेदन देने के बाद एक माह पहले कमले गांव में लगभग 100 फीट नाली का निर्माण कराया. काजिर ने प्रभारी बीडीओ को आवेदन देकर बताया है कि मंजीत उरांव व काजिर मियां के नाम से विकास योजना के संचालन को लेकर यूनियन बैंक आफ इंडिया कुड़ू शाखा में संयुक्त खाता खुला हुआ है. जिस खाता में विकास योजना की राशि पंचायत सचिव तथा मुखिया के आदेश पर ट्रांसफर करायी गयी थी, उसी खाता से मुखिया पति ने राशि अपने निजी खाता में ट्रांसफर करा लिया. प्रभारी बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है. लाभुक समिति लिखित में इस तरह की जानकारी देगी कि विकास योजना के लिए आवंटित राशि को मुखिया पति ने निजी खाता में ट्रांसफर कराया है, तो जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जायेगी. विकास योजनाओं के लिए आवंटित राशि को लाभुक समिति के संयुक्त खाता से निकासी तथा सामग्री मद में खर्च करने का प्रावधान है. किसी के निजी खाता में राशि ट्रांसफर करायी गयी है, तो यह गलत है. दोषी पर कार्रवाई होगी. सामग्री भुगतान के लिए निजी खाता में ट्रांसफर करायी गयी थी राशि : मुखिया छोटी रानी उरांव के पति मंजीत उरांव ने बताया कि नाली निर्माण का विवाद चल रहा था. नाली निर्माण के लिए ईंट कार्य स्थल पर गिराया गया था. ईंट, सीमेंट तथा अन्य सामग्री के भुगतान के लिए एक लाख 60 हजार की राशि निजी खाता में ट्रांसफर करायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola