त्योहारों में सौहार्द की मिसाल पेश करें मुखिया, अफीम की खेती पर होगी जेल

Updated at : 16 Mar 2026 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
त्योहारों में सौहार्द की मिसाल पेश करें मुखिया, अफीम की खेती पर होगी जेल

त्योहारों में सौहार्द की मिसाल पेश करें मुखिया, अफीम की खेती पर होगी जेल

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिला प्रशासन की ओर से आयोजित ””””पंचायत कर गोइठ”””” कार्यक्रम में सोमवार को उपायुक्त डॉ ताराचंद ने जिले के सभी मुखियाओं के साथ महत्वपूर्ण संवाद किया. समाहारणालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों को सुरक्षा, कृषि और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर कई निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान सभी मुखिया अपने क्षेत्रों में आपसी सौहार्द की मिसाल पेश करें. लोहरदगा में सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं, ऐसे में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे एक-दूसरे के धर्म का सम्मान सुनिश्चित करें और छोटी से छोटी अप्रिय घटना पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें.अफीम की खेती करने वालों पर गिरेगी गाज : नशे के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए उपायुक्त ने कहा कि अफीम की खेती पूरी तरह गैरकानूनी है. यदि कोई व्यक्ति इसकी खेती करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने मुखियाओं से अपील की कि वे ग्रामीणों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करें और उन्हें अफीम के बजाय कृषि एवं पशुपालन की सरकारी योजनाओं से स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित करें. खरीफ फसल की तैयारी और धान अधिप्राप्ति : कृषि कार्यों की समीक्षा करते हुए डीसी ने निर्देश दिया कि आगामी खरीफ फसल के लिए किसान अभी से योजना बनायें. मुखिया अपने पंचायत के लैंपस व पैक्स की टीम के साथ बैठक कर किसानों को धान, मड़ुआ और अरहर जैसी फसलों के बीज चयन में सहयोग करें. उन्होंने यह भी कहा कि जिन किसानों के पास अभी भी धान का स्टॉक बचा है, वे तुरंत नजदीकी अधिप्राप्ति केंद्र पर उसे बेचें. भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में कर दिया जायेगा. सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस : उपायुक्त ने बाल विवाह, डायन प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों को समाज का कोढ़ बताया. उन्होंने कहा कि ये सभी कानूनी अपराध हैं और पंचायतों में ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मुखिया इन कुप्रथाओं के उन्मूलन के लिए आगे आयें और मामला संज्ञान में आते ही प्रशासन को सूचित करें. खराब चापाकल होंगे दुरुस्त, जेइइ-नीट की मिलेगी कोचिंग : बैठक में पंचायतों के बुनियादी ढांचे पर भी चर्चा हुई. उपायुक्त ने सभी मुखियाओं को अपने क्षेत्र के खराब चापाकल और जलमीनारों की सूची जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि उन्हें समय रहते ठीक कराया जा सके. साथ ही उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी जानकारी दी कि जिला प्रशासन के ””””होमी जहांगीर भाभा संस्थान”””” में जेइइ व नीट (JEE/NEET) की परीक्षाओं के लिए लाइव सेशन जल्द शुरू होने वाले हैं. मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप और जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी मुखियाजन उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola