शांति समिति की बैठक में सरहुल शोभायात्रा के रूट पर हुआ मंथन

Updated:
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक में सरहुल शोभायात्रा के रूट पर हुआ मंथन

शांति समिति की बैठक में सरहुल शोभायात्रा के रूट पर हुआ मंथन

विज्ञापन

कुड़ू़ प्राकृतिक पर्व सरहुल और ईद को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सीओ संतोष उरांव की अध्यक्षता में हुई. इसमें दोनों त्योहारों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने पर विचार-विमर्श किया गया. सीओ ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और साफ-सफाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है. तय रूट से निकलेगी शोभायात्रा : केंद्रीय सरहुल शोभायात्रा संचालन समिति द्वारा पड़हा भवन से शोभायात्रा निकाली जायेगी. यह इंदिरा गांधी चौक, थाना चौक और बस स्टैंड होते हुए बाईपास रोड के रास्ते ब्लॉक मोड़ पहुंचेगी. वापसी में मस्जिद चौक और थाना चौक होते हुए बस स्टैंड पर सभा के रूप में तब्दील होगी, इसका समापन शाम सात बजे होगा. वहीं, चांद दिखने के अनुसार ईद का त्योहार मनाया जायेगा. यातायात में होगा बदलाव : थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा और छोटे वाहनों का रूट डायवर्ट किया जायेगा. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, अवधेश उरांव, विजय उरांव, कुलदीप उरांव, मुखिया सुषमा देवी, असलम अंसारी, शमशाद अंसारी समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola