मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर का चतुर्थ वर्षगांठ समारोह आज, तैयारियां पूरी

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 03 Jun 2026 9:12 PM

विज्ञापन

मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर का चतुर्थ वर्षगांठ समारोह आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन

लोहरदगा़ बरवा टोली स्थित मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में मंदिर का चतुर्थ वर्षगांठ समारोह गुरुवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जायेगा. इस मौके पर दिनभर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा. कार्यक्रम को लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उपायुक्त संदीप कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित अन्य वरीय अधिकारियों को निमंत्रण देकर शामिल होने का अनुरोध किया. मौके पर अधिकारियों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया. सुबह रुद्राभिषेक, रात में सजेगी भजनों की महफिल : मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश साहू ने बताया कि वर्षगांठ को लेकर भव्य तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं, जो लोहरदगा वासियों के लिए यादगार साबित होंगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 8 बजे विशेष पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक से समारोह का शुभारंभ होगा. इसके बाद दोपहर दो बजे से श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा. संध्या सात बजे महाआरती होगी, इसके बाद रात आठ बजे से भव्य मां भगवती जागरण कार्यक्रम शुरू होगा. इसमें भजन-कीर्तन और देवी गीतों के माध्यम से पूरा वातावरण भक्तिमय बनेगा. मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जिलेवासियों से सपरिवार शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola