मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को नयी ताकत देगा महाधिवेशन : धीरज प्रसाद साहू

Updated:
विज्ञापन
मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को नयी ताकत देगा महाधिवेशन : धीरज प्रसाद साहू

मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को नयी ताकत देगा महाधिवेशन : धीरज प्रसाद साहू

विज्ञापन

लोहरदगा़ किस्को उच्च विद्यालय मैदान में 30 मई को छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन का भव्य महाधिवेशन आयोजित होगा. पूर्व सांसद सह यूनियन के महासचिव धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर मजदूरों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. श्रमिक अधिकारों पर होगी चर्चा : महाधिवेशन का मुख्य उद्देश्य बॉक्साइड एवं कोयला क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं, रोजगार सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और उनके अधिकारों पर विचार-विमर्श करना है. इस मंच से मजदूर हितों की रक्षा के लिए संगठन की आगामी रणनीति भी तय की जायेगी. धीरज प्रसाद साहू ने इसे मजदूरों की एकता और स्वाभिमान का महापर्व बताते हुए कहा कि यूनियन हमेशा श्रमिकों के सम्मान और भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्षरत रही है. उन्होंने युवाओं और मजदूरों से काफी संख्या में जुटकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की है. तैयारियां अंतिम चरण में : यूनियन अध्यक्ष निशीथ जायसवाल के अनुसार, यह आयोजन मजदूर आंदोलन को नयी ऊर्जा देगा. कार्यक्रम स्थल पर विशाल पंडाल, पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है. हजारों मजदूरों की भागीदारी की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति ने गांव-गांव जाकर आमंत्रण अभियान तेज कर दिया है. पूरे क्षेत्र में महाधिवेशन को लेकर जोश का माहौल है, जो श्रमिक एकजुटता की नयी मिसाल पेश करेगा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola