विमरला माइंस में ट्रकों के फंसने व खराब सड़क पर एसोसिएशन ने जतायी नाराजगी
विमरला माइंस में ट्रकों के फंसने व खराब सड़क पर एसोसिएशन ने जतायी नाराजगी
लोहरदगा़ लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक बक्शी डीपा स्थित कार्यालय में हुई. सर्वप्रथम एसोसिएशन के संरक्षक व पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन (इंटक) का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई दी गयी. वक्ताओं ने हर्ष जताते हुए कहा कि श्री साहू अब पूरे देश के मजदूरों के हित में कार्य करेंगे, जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. इसके बाद बैठक में विमरला माइंस की समस्याओं पर चर्चा हुई. सदस्यों ने कहा कि माइंस में आये दिन ट्रक खड़े हो जा रहे हैं, परिवहन ठप है और सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर है. बैठक के दौरान ही कंपनी प्रबंधन से फोन पर वार्ता की गयी. एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि ट्रकों का फंसना बंद नहीं हुआ और व्यवस्था में सुधार नहीं आया, तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. इस पर कंपनी ने स्थिति सुधारने के लिए दो से चार दिनों का समय मांगते हुए तब तक ट्रकों का परिचालन बंद रखने की बात कही. इस पर एसोसिएशन ने दो टूक कहा कि परिचालन दोबारा शुरू करने से पहले एसोसिएशन की टीम माइंस का स्थलीय निरीक्षण करेगी. संतुष्ट होने के बाद ही ट्रकों को रवाना किया जायेगा. बैठक में अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, रहमान अंसारी, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष इम्तियाज उर्फ बबलू, अजमल कुरैशी, प्रेम उरांव, महेंद्र प्रसाद साहू, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, मो इकबाल, अनिल उरांव, शकील खान, संजय अग्रवाल सहित कई सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










