सखुआ का पेड़ ले जा रहे टेंपो पलटा, छह घायल

Updated:
विज्ञापन

सखुआ का पेड़ ले जा रहे टेंपो पलटा, छह घायल

विज्ञापन

किस्को. किस्को प्रखंड क्षेत्र के बगड़ू जंगल से शादी समारोह में मड़वा के उपयोग के लिए सखुआ पेड़ ले जा रहे टेंपो पलटने से छह लोग घायल बताये जा रहे हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार सेन्हा प्रखंड के मदरा टोली में सादी समारोह में मड़वा के उपयोग के लिए सोमवार सुबह छह लोग बगड़ू जंगल आए हुए थे,जहां पेड़ो की कटाई कर ले जाने के दौरान वन विभाग के गार्ड को देखकर तेजी से भागने लगे. भागने के क्रम में पेशरार लोहरदगा मुख्य सड़क पर टेंपो को सड़क किनारे लगे रेलिंग में सीधे चढ़ा दिया. जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया व सवार छह लोग घायल हो गये. सभी घायल लोगों का इलाज निजी क्लिनिक में किया गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola