प्रो. शिव दयाल : लोहरदगा में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनायेगा तेली समाज
लोहरदगा में छोटानागपुरिया तेली समाज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाएगा. प्रो. शिव दयाल साहू ने सभी सदस्यों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.
लोहरदगा : छोटानागपुरिया तेली समाज लोहरदगा द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया जायेगा. 15 अगस्त को समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसकी जानकारी प्रोफेसर शिव दयाल साहू ने दी. कार्यक्रम के तहत प्रातः 8 बजे स्वतंत्रता सेनानी छेदीलाल आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण किया जायेगा.
प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण
इसके बाद 8:15 बजे शहीद तिलेश्वर साहू की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा. तत्पश्चात, प्रातः 8:30 बजे तेली धर्मशाला में ध्वजारोहण किया जायेगा. प्रो शिव दयाल साहू ने समाज के सभी संरक्षकों, अभिभावकों और सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस समारोह को सफल बनाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By गोपी कृष्ण
गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










