ePaper

बोधगया में जारसंध महाराज की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, चंद्रवंशी समाज में आक्रोश

Updated at : 06 Oct 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
बोधगया में जारसंध महाराज की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, चंद्रवंशी समाज में आक्रोश

बोधगया में जारसंध महाराज की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, चंद्रवंशी समाज में आक्रोश

विज्ञापन

लोहरदगा़ बिहार के ऐतिहासिक स्थल बोधगया में मगध सम्राट महाराजाधिराज जारसंध की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किये जाने की घटना के बाद झारखंड में भी गहरा आक्रोश व्याप्त है. इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा, झारखंड प्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री के नाम एक खुला पत्र लोहरदगा उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद को सौंपा. ज्ञापन महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें कहा गया कि जारसंध महाराज की प्रतिमा के विखंडित होने से देशभर के करोड़ों चंद्रवंशी और झारखंड के लगभग 35 लाख समाज के लोग गहराई से आहत हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यह घटना समाज में आपसी विद्वेष और सामाजिक विषमता को जन्म दे सकती है. किशोर कुमार वर्मा ने बिहार सरकार से दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और प्रतिमा का पुनर्निर्माण सरकारी खर्चे पर कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि महाराजाधिराज जारसंध हमारे गौरव और आराध्य के प्रतीक हैं, उनकी प्रतिमा का खंडित होना पूरे चंद्रवंशी समाज का अपमान है. ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व युवा अध्यक्ष निश्चय वर्मा, पूर्व बाल कल्याण समिति के चेयरमैन राजकुमार वर्मा, पत्रकार अमित वर्मा, साधन वर्मा, विकास वर्मा, संजय रवानी, जगन्नाथ राम, सेवानिवृत्त शिक्षक अरविंद वर्मा, गुंजन वर्मा, रोहित वर्मा उर्फ रवि वर्मा, कुणाल वर्मा सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola