ePaper

लोहरदगा में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अंडर-11 व अंडर-13 बैडमिंटन टूर्नामेंट

Updated at : 05 Oct 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अंडर-11 व अंडर-13 बैडमिंटन टूर्नामेंट

लोहरदगा में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अंडर-11 व अंडर-13 बैडमिंटन टूर्नामेंट

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, लोहरदगा को बालक और बालिका वर्ग के अंडर-11 तथा अंडर-13 सिंगल्स और डबल्स के राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट सह चयन प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है. झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के राज्य सचिव प्रभाकर राव ने इस संदर्भ में पत्र जारी कर लोहरदगा को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. यह प्रतियोगिता आगामी 13 से 15 अक्तूबर तक महिला कॉलेज में आयोजित होगी. राज्य भर के उभरते खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे और विजयी प्रतिभागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की बैठक जिला अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी़ इसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गयी और विभिन्न सदस्यों के बीच कार्यदायित्व का वितरण किया गया. डॉ गणेश प्रसाद ने कहा कि इस राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन से लोहरदगा के खिलाड़ियों में उत्साह का संचार होगा और जिले में बैडमिंटन खेल को नयी दिशा मिलेगी. उन्होंने सभी से अधिक से अधिक प्रतिभागियों को भाग लेने और इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया. बैठक में डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा, प्रवीण कुमार सिंह, सचिव मुरारी गोस्वामी, संयुक्त सचिव रणजीत कुमार साहू, कोषाध्यक्ष नसीम अख्तर सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola