खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है : डॉ बिंदेश्वर उरांव

Updated:
विज्ञापन

खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है : डॉ बिंदेश्वर उरांव

विज्ञापन

भंडरा. स्वामी करपात्री सेवन स्टार्स अकादमी मसमानो विद्यालय परिसर में सातवां वार्षिक खेल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ बिंदेश्वर उरांव ने किया. उन्होंने 100 मीटर दौड़ को रवाना किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजकिशोर साहू उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य नंदन अग्रवाल ने किया. विद्यालय में कई प्रतियोगिताएं 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 50 मीटर बैक रेस, 100 मीटर रिले रेस , सेक रेस, जलेबी रेस, वन लेग रेस, थ्री लेग रेस, जंपिंग रेस, बनाना ईटिंग रेस , बिस्कुट रेस, लॉन्ग जंप, हाई जंप, लेटर अरेंजिंग , वॉटर बोतल फिलिंग रेस, स्पून रेस, थिंग्स कलेक्टिंग रेस, बैलून रेस, सूई धागा रेस, स्किपिंग रेस, फ्रॉग रेस, क्रोकोडाइल रेस, महिलाओं का म्यूजिकल चेयर रेस तथा अन्य तरह-तरह के खेलों का आयोजन किया गया. जिसमें सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल शिक्षा का एक अंग है. इससे बच्चों को नौकरी के अवसर मिलते हैं. खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है. यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होता है.हर छात्र को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी हिस्सा लेना चाहिए . यह न केवल शारीरिक ताकत को बढ़ाता है, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसी महत्वपूर्ण क्षमताओं का भी विकास करता है. कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी , पूर्व शिक्षक आशुतोष राम, कलेश्वर साहू, शिक्षक-शिक्षिकाओं में संतोष उरांव, कंचना सरोज, काजल कुमारी, माही कुमारी, सुषमा देवी, दिव्या कुमारी, बेला देवी, नीलू देवी, प्रीति देवी, राजेंद्र प्रसाद, जीवन साहू , सभी अभिभावक एवं विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola