लोहरदगा में रसोई गैस की किल्लत, ब्लैक में बिक रहे सिलेंडर

लोहरदगा में रसोई गैस की किल्लत, ब्लैक में बिक रहे सिलेंडर
लोहरदगा़ जिले में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत हो गयी है. स्थिति इतनी गंभीर है कि व्यावसायिक उपयोग वाले ””””कमर्शियल सिलेंडर”””” बाजार से पूरी तरह गायब हैं. सबसे अधिक परेशानी होटल और रेस्तरां संचालकों को हो रही है. वर्तमान में शादी-विवाह और लगन का मौसम होने के कारण गैस की मांग काफी बढ़ गयी है, लेकिन आपूर्ति ठप होने से लोग ब्लैक मार्केट (कालाबाजारी) से ऊंचे दामों पर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं. अफवाहों से बढ़ी परेशानी, स्टॉक करने लगे लोग : गैस संकट की खबर फैलते ही जिले में अफरा-तफरी का माहौल है. घरेलू गैस सिलेंडर भी अब सहजता से उपलब्ध नहीं हो रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को घंटों कतार में लगने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. इस किल्लत के बीच गैस संकट की अफवाहों ने भी जोर पकड़ लिया है, जिससे डरकर कई संपन्न लोगों ने सिलेंडरों का स्टॉक करना शुरू कर दिया है. इससे आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गयीं हैं. दोबारा लकड़ी के युग में लौटने की आशंका : गैस नहीं मिलने से परेशान लोगों का कहना है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो उन्हें एक बार फिर पुराने लकड़ी और चूल्हे के युग में लौटना पड़ेगा. होटल संचालकों ने बताया कि गैस की कमी के कारण उनके व्यवसाय पर बुरा असर पड़ रहा है और लागत कई गुना बढ़ गयी है. इधर, प्रशासन और गैस एजेंसियों की ओर से आपूर्ति सामान्य करने के ठोस प्रयास धरातल पर नहीं दिख रहे हैं, जिससे जनता में भारी रोष है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




