भविष्य के वैज्ञानिक गढ़ेगी विज्ञान प्रदर्शनी : डीइओ

Updated:
विज्ञापन

भविष्य के वैज्ञानिक गढ़ेगी विज्ञान प्रदर्शनी : डीइओ

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), चीरी में जेसीइआरटी की वार्षिक कार्ययोजना के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और दो दिवसीय शिक्षक समागम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) दास सुनन्दा चन्द्रमौलेश्वर और डायट प्राचार्य सह डीएसइ अभिजीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. नवाचार और वैज्ञानिक सोच पर जोर : डीइओ ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में सृजनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने शिक्षकों से विज्ञान शिक्षण को प्रयोग आधारित बनाने और शैक्षणिक भ्रमण को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि यह विज्ञान प्रदर्शनी भविष्य के वैज्ञानिक गढ़ेगी़ विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न स्कूलों के मॉडलों का मूल्यांकन अंकेश कुमार मेहता, निशा कुमारी और नरेशचंद्र महतो ने किया. नवाचार और प्रस्तुतीकरण के आधार पर पीएमश्री केजीबीवी सेन्हा को प्रथम, केजीबीवी कुड़ू को द्वितीय और पीएमश्री राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुजरा को तृतीय स्थान मिला. शिक्षकों के बीच इंडोर खेलों की धूम : शिक्षक समागम के पहले दिन शिक्षकों के बीच बैडमिंटन, शतरंज, कैरम और रस्सा-कस्सी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों की देखरेख में इन खेलों का संचालन हुआ. सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में डायट संकाय की अमृता सिन्हा, रविशंकर कुमार, श्याम बिहारी महतो सहित अतिरिक्त शिक्षकेत्तर कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola