अनधिकृत मकानों को वैध करने की योजना शुरू, ऑनलाइन पोर्टल पर करें आवेदन

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 16 May 2026 9:00 PM

विज्ञापन

अनधिकृत मकानों को वैध करने की योजना शुरू, ऑनलाइन पोर्टल पर करें आवेदन

विज्ञापन

लोहरदगा़ झारखंड सरकार ने लोहरदगा समेत पूरे राज्य में ग्राउंड प्लस टू और 300 वर्गमीटर तक बने अनधिकृत मकानों के नियमितीकरण की योजना शुरू की है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन बीपीएएमएस पोर्टल शुरू किया है, जहां मकान मालिक निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते हैं. 10 मीटर ऊंचाई तक के भवन होंगे नियमित : नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किंडो ने बताया कि योजना के तहत अधिकतम 10 मीटर ऊंचाई या ग्राउंड प्लस टू मंजिल तक के भवन शामिल किये गये हैं. आवेदन की अंतिम तिथि पोर्टल लॉन्च होने के 60 दिनों के भीतर तय की गयी है. नगर निकाय के अधिकारियों द्वारा जांच के बाद सभी शर्तें पूरी होने पर भवन को कानूनी मान्यता मिल जायेगी. कार्रवाई के डर से मिलेगी मुक्ति, बढ़ेगा राजस्व : इस पहल से खासकर मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी. वर्षों से जिन मकानों का नक्शा तकनीकी त्रुटियों के कारण पास नहीं हो पाया था, वे अब नियमित हो सकेंगे. इससे स्थानीय लोगों को जुर्माने और कानूनी कार्रवाई के डर से छुटकारा मिलेगा. सरकार का उद्देश्य शहरी व्यवस्था को बेहतर बनाना और नागरिकों को राहत देना है. इस योजना से नगर परिषद को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा और शहर में भवनों का रिकॉर्ड व्यवस्थित हो सकेगा. यदि प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही, तो लोहरदगा में बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठायेंगे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola