आरओ वॉटर संचालकों ने बढ़ाई जार की दरें, अब डोर स्टेप डिलीवरी के लगेंगे 30 रुपये

Updated:
विज्ञापन

आरओ वॉटर संचालकों ने बढ़ाई जार की दरें, अब डोर स्टेप डिलीवरी के लगेंगे 30 रुपये

विज्ञापन

लोहरदगा़ लोहरदगा में आरओ वॉटर संचालकों की बैठक हुई़ इसमें पिछले 10 वर्षों से स्थिर चल रहे आरओ पानी के दरों में वृद्धि को लेकर आम सहमति बनी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब आरओ. पानी के जार की कीमतों में बदलाव किया जायेगा. दरों का नया निर्धारण : बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार, आरओ वॉटर की डोर स्टेप डिलीवरी (घर तक पहुंचाने) का दर 30 रुपये प्रति जार निर्धारित किया गया है. वहीं, यदि कोई ग्राहक स्वयं प्रतिष्ठान (दुकान) पर आकर जार लेता है, तो उसे 20 रुपये प्रति जार का सामान्य शुल्क देना होगा. इसके अतिरिक्त, शादी-विवाह या अन्य पार्टी-फंक्शन में पानी पहुंचाने व लाने की स्थिति में मूल्य निर्धारण का निर्णय संबंधित व्यवस्थापक के विवेक पर छोड़ा गया है. यूनियन का गठन और विस्तार : संचालकों ने एक संयोजक मंडली का भी गठन किया है, इसमें लाल ओंकार नाथ शाहदेव (साहदेव निर्मल जल), अवनीश कुमार केशरी (प्रांजल वॉटर), सुनील कुमार मेहता (मेहता निर्मल जल), साधु कुमार साहू (अंकित जल) और रोहित सिंह चौहान (अमृत धारा) को शामिल किया गया है. संयोजक मंडली ने स्पष्ट किया कि सभी संचालक इन दरों का सख्ती से पालन करेंगे. साथ ही, बैठक में यह भी तय हुआ कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के अन्य आरओ संचालकों को भी संपर्क कर यूनियन से जोड़ा जायेगा, ताकि पूरे जिले में एक समान व्यवस्था लागू हो सके. बैठक में उक्त पदाधिकारियों के साथ कई अन्य संचालक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola