पेशरार में तैयारी की समीक्षा, शिक्षकों को मिलेगी डिजिटल ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन

घर-घर जाकर आंकड़े जुटाने के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षक करेंगे डिजिटल उपकरणों का उपयोग.

विज्ञापन

घर-घर जाकर आंकड़े जुटाने के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षक करेंगे डिजिटल उपकरणों का उपयोग.

किस्को. पेशरार प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ अजय तिर्की की अध्यक्षता में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गयी. इसमें कार्य को त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजीव रंजन, जनगणना प्रभारी महेश चौहान सहित सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक, बीपीएम, बीआरपी और सीआरपी मौजूद रहे. बीडीओ ने कहा कि प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शेड्यूल के अनुसार कराया जायेगा. प्रखंड जनगणना प्रभारी महेश कुमार चौहान ने बताया कि इस बार आंकड़े जुटाने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है. बीइइओ राजीव रंजन ने विद्यालयों से पूर्ण सहयोग की अपील की, ताकि शिक्षण कार्य के साथ जनगणना भी सुचारू रूप से हो सके. मौके पर बीपीएम, बीआरपी और सीआरपी को प्रचार-प्रसार व मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गयी. बैठक में तय हुआ कि हर पंचायत में विशेष अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola