खराब पड़े चापानलों को एक सप्ताह के अंदर ठीक करें : बीडीओ

Published by :SHAILESH AMBASHTHA
Published at :05 May 2026 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
खराब पड़े चापानलों को एक सप्ताह के अंदर ठीक करें : बीडीओ

खराब पड़े चापानलों को एक सप्ताह के अंदर ठीक करें : बीडीओ

विज्ञापन

कैरो. प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की बैठक हुई. इसमें भीषण गर्मी के मद्देनजर जल संकट से निपटने की रणनीति बनायी गयी. बीडीओ ने जल जीवन मिशन के तहत प्रखंड की सभी पंचायतों में खराब पड़े चापानलों को एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायतों में लगे जलमीनारों की वर्तमान स्थिति की सूची तैयार करें ताकि जरूरत के अनुसार मरम्मत करायी जा सके. इसके अलावा, कचरा प्रबंधन के तहत ऑटो रिक्शा के जरिये डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने और ओडीएफ के स्थायित्व के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया. मौके पर कनीय अभियंता सरफराज अंसारी, प्रखंड समन्वयक खालिक अंसारी, मुखिया वीरेंद्र महली, श्रवण मुंडा, अरविंद उरांव, पंचायत सचिव पावन कुमार समेत काफी संख्या में जल सहिया व अन्य लोग मौजूद थे. अब सप्ताह में दो दिन लगेगा जनता दरबार लोहरदगा. उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर एक बजे से समाहरणालय कॉन्फ्रेंस हॉल में जनता मिलन का आयोजन किया जायेगा. इसमें आमजन अपनी समस्या संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं जिसका त्वरित निष्पादन करने की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola