भरत मिलाप और भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ रामनवमी महोत्सव

भरत मिलाप और भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ रामनवमी महोत्सव
कैरो़ प्रखंड मुख्यालय में दशमी के अवसर पर भरत मिलाप सह शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस उपलक्ष्य में रामनवमी स्थल पर भव्य मेले का आयोजन किया गया, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े. अखाड़ों का मिलन और शौर्य प्रदर्शन : शोभायात्रा का शुभारंभ संकट मोचन महावीर मंदिर परिसर से हुआ. उतका ग्राम से आयी शोभायात्रा का डॉ अनुग्रह नारायण हाई स्कूल के पास भरत मिलाप कराया गया. इस दौरान चार जिलों से आये विभिन्न अखाड़ों और झांकियों का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया. अखाड़ों ने पूर्व निर्धारित मार्गों का भ्रमण करते हुए मेला टांड़ पहुंचकर अस्त्र-शस्त्र चालन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. शोभायात्रा में कैरो, उतका, चाल्हो, सढाबे, हनहट, नरौली, खंडा, नगजुवा, सेरनगहातु, बरही, मसमनो, सुकरहुटु, खरता, टाटी, बंसरी, सिंजो, उमरी डुमर टोली, नंतिलो, कुलु महाबीर कीर्तन मंडली, कोलसिमरी, सुरसा, कराटे क्लब हाई स्कूल कैरो, मकंदु, शिवशक्ति लवागाई, भंडरा, ख्वास अंबवा, बरवाटली कुड़ू, मसमानो बाजार टोली, कसपुर बिछिया टोली, हेंजला, सीठियो, कुम्हरिया, नगड़ा, गुड़ी, हनहट,भीठा, सोस,मूरतों मेलानी एवं गुमला, रांची जिले के कई अखाड़ो ने भाग लिया. विजेता अखाड़े हुए सम्मानित : झांकी व खेल में महावीर मंडल हाटी (प्रथम), चाल्हो (द्वितीय) और महुवरी (तृतीय). अस्त्र-शस्त्र चालन में सुरसा (प्रथम), सोंस (द्वितीय) और ननतिलो अखाड़ा (तृतीय) रही. विजेता टीमों को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुदर्शन भगत और अन्य गणमान्य लोगों ने पुरस्कृत किया. भाईचारे का संदेश : मौके पर पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि भरत मिलाप हमें भाई का भाई के प्रति सम्मान और प्रेम की सीख देता है. प्रवीण कुमार सिंह ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने की अपील की. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. कई सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए चना, गुड़ और पानी की व्यवस्था की. मौके पर ये थे मौजूद : कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव,जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, प्रवीण कुमार सिंह, लक्ष्मी नारायण भगत, जिला परिषद सदस्य संदीप गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रितेश कुमार साहू, कैरो प्रखंड प्रमुख श्रीराम उरांव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजमोहन राम, मुखिया बीरेंद्र महली, युवा मोर्चा के पशुपतिनाथ पारस, चैतन्य दास गोस्वामी, उप मुखिया रवि प्रजापति,महाबीर मंडल कैरो के अध्यक्ष विवेक प्रजापति, गौतम साहू, शरत कुमार विद्यार्थी, सूरज मोहन साहू, कैलाश महतो, विशेश्वर प्रसाद दीन, सतीश पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इस दौरान मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की और झूलों का आनंद लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




