मजदूरों और आम जनता के सच्चे हितैषी थे राजेंद्र बाबू : सुखदेव भगत

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 26 May 2026 9:51 PM

विज्ञापन

मजदूरों और आम जनता के सच्चे हितैषी थे राजेंद्र बाबू : सुखदेव भगत

विज्ञापन

लोहरदगा़ लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर ढोरी (बेरमो) स्थित स्टाफ क्वार्टर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. सांसद ने स्व राजेंद्र बाबू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये. इसके बाद उन्होंने दिवंगत नेता के ज्येष्ठ पुत्र सह विधायक कुमार जयमंगल, बहू अनुपमा सिंह, पत्नी व अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. इस मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि राजेंद्र बाबू झारखंड की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन मजदूरों, किसानों और आम जनता की सेवा में समर्पित कर दिया. मंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किये. उनकी सादगी, इमानदारी और जनसरोकारों से जुड़ाव हमेशा प्रेरणादायी रहेगा. उन्होंने ट्रेड यूनियन से लेकर विधानसभा तक शोषित-पीड़ित वर्ग और मजदूर हितों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया. बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को बेरमो सहित पूरा झारखंड कभी नहीं भूल सकता. वे हमारे अभिभावक थे. इस मौके पर राजेश रुद्रा, शाहिद अहमद वेलू समेत अन्य लोगों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. छूटे हुए मकानों के सूचीकरण का कार्य जल्द शुरू करें

लोहरदगा. उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में भारत की जनगणना को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक हुई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रथम चरण के तहत जिन मकानों का सूचीकरण अब तक प्रारंभ नहीं हुआ है, सभी बीडीओ वहां जल्द कार्य शुरू कराकर इसे पूर्ण करायें. उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता सूची में रखने और प्रतिदिन प्रगणकों के कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को दिये. बैठक में अपर समाहर्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सूरज कुमार सिन्हा और सभी बीडीओ मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola