जुआ अड्डे पर छापामारी, भागे जुआरी, तीन बाइक जब्त

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
जुआ अड्डे पर छापामारी, भागे जुआरी, तीन बाइक जब्त

थाना क्षेत्र के ननतिलो में चल रहे जुआ अड्डे पर कुड़ू पुलिस ने दबिश देते हुए छापामारी किया

विज्ञापन

कुड़ू. थाना क्षेत्र के ननतिलो में चल रहे जुआ अड्डे पर कुड़ू पुलिस ने दबिश देते हुए छापामारी किया. पुलिस की छापामारी के बाद जुआरी भागने में सफल रहे. मौके से पुलिस ने तीन बाइक, नकद 300 तथा एक बंडल ताश बरामद की है. ननतिलो जुआ अड्डे में छापामारी के बाद कुड़ू थाना मे आधा दर्जन अज्ञात जुआरियों पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि थाना प्रभारी मनोज कुमार को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ननतिलो में अवैध रूप से जुआ खेलाया जा रहा है. पुलिस ने टीम बनाकर ननतिलो के एक घर में छापामारी किया. पुलिस के पहुंचने की खबर जुआरियों को मिल गई नतीजा सभी जुआरी भागने में सफल रहे. मौके से तीन बाइक, नगद तीन सौ रुपये तथा एक बंडल ताश की पत्ती बरामद किया. आधा दर्जन अज्ञात जुआरियों पर मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola