योजनाओं को धरातल पर उतार गांवों का समग्र विकास करें : सुषमा सोरेन

योजनाओं को धरातल पर उतार गांवों का समग्र विकास करें : सुषमा सोरेन
कैरो़ पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार दो अक्तूबर को प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष ग्रामसभा हुई. शुक्रवार को कैरो, नरौली, सढाबे, गजनी, गुड़ी और हनहट पंचायतों में मुखिया, ग्राम प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, सचिव और कर्मियों की मौजूदगी में बैठक हुई. नरौली पंचायत भवन में आयोजित ग्रामसभा में आइटीडीए निदेशक सुषमा सोरेन, जनजातीय मंत्रालय के कनिष्ठ अनुवाद पदाधिकारी सौरव कुमार वर्मा और जिला पंचायती राज पदाधिकारी अंजना दास शामिल हुए. इस दौरान ग्रामीणों के बीच पंचायत के विकास के लिए प्राथमिक स्तर पर योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गयी. सुषमा सोरेन ने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर गांवों का समग्र विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है. पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और जरूरतमंदों को लाभ दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. सौरव कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार आदि कर्मयोगी योजना के तहत जनजातीय क्षेत्रों में कई कार्य करेगी, जिसका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे. इसके लिए प्रचार-प्रसार जरूरी है. अंजना दास ने पंचायत सचिव, जनसेवक, रोजगार सेवक और पंचायत सहायकों को निर्देश दिया कि वे योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार कर हर व्यक्ति को इससे जोड़ें. मौके पर बीडीओ छंदा भट्टाचार्य, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रीना उरांव, पंचायत सचिव आनंद सिंह, जगु उरांव, पावन कुमार समेत कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




