राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप व्यवसायिक कौशल में दक्षता आवश्यक : अमृता सिन्हा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप व्यवसायिक कौशल में दक्षता आवश्यक : अमृता सिन्हा
लोहरदगा़ जिला शिक्षा पदाधिकारी लोहरदगा के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चीरी में जिले के सभी प्रखंड एवं संकुल साधन सेवियों के लिए एक दिवसीय गैर आवासीय उन्मुखीकरण कार्यशाला हुआ. कार्यशाला डायट प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार के निर्देशन में जेसीइआरटी की वार्षिक कार्य योजना के अनुरूप बीआरपी और सीआरपी की उपस्थिति में हुई. दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य अमृता सिन्हा एवं संकाय सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. अमृता सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप व्यवसायिक कौशल में दक्षता आवश्यक है. कार्यशाला में जेसीइआरटी द्वारा जारी एसओपी के अनुरूप प्रेरक सत्र, राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 की रिपोर्ट, अनुश्रवण और अनुसमर्थन के दौरान आने वाली चुनौतियां, डिजिटल लिटरेसी के तहत गूगल एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल और प्रखंड एवं संकुल स्तर के लिए एक्शन प्लान निर्माण पर विशेष चर्चा हुई. इस दौरान प्रथम पांच प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. संकाय सदस्यों ने प्रोजेक्ट इंपैक्ट के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की और समापन सत्र में चेतना सत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला. कार्यशाला के सफल क्रियान्वयन में प्रतिभागियों रविशंकर कुमार, ललिता कुमारी, श्याम बिहारी महतो, महबूब आलम, विजय बैठा, अरुण साहू, जीतेंद्र मित्तल, धर्मेंद्र सोनी, जावेद अंसारी, दीनबंधु डे, अंबिका शरण पांडेय सहित अन्य बीआरपी और सीआरपी के साथ डायट के संकाय सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




