अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

Updated:
विज्ञापन

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

विज्ञापन

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर में मंगलवार को ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. जिप सदस्य राधा तिर्की की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समुदायों के प्रबुद्ध नागरिकों ने पर्व की तैयारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया. नमाज और शोभायात्रा की रूपरेखा तय : बैठक में बताया गया कि चांद दिखने के बाद सुबह 8 से 9 बजे के बीच ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जायेगी. वहीं, सरहुल के अवसर पर लोग वाहनों से केंद्रीय शोभायात्रा में शामिल होने लोहरदगा जायेंगे. रामनवमी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. थाना प्रभारी नीरज कुमार झा ने स्पष्ट किया कि शोभायात्रा के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा और छोटे वाहनों का रूट डायवर्ट किया जायेगा. सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी : बीडीओ संग्राम मुर्मू और सीओ पंकज कुमार भगत ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर भड़काऊ संदेश फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है. माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को चिह्नित कर सीधे कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में मुखिया अनिल उरांव, मोख्तार अंसारी, मिथलेश मिश्रा, शौकत अंसारी, महावीर साहू सहित शांति समिति व अखाड़ा समितियों के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola