सूकर पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Updated:
विज्ञापन

सूकर पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

विज्ञापन

लोहरदगा. बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आयोजित 12 दिवसीय नि:शुल्क सूकर पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से सूकर पालन की जानकारी देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना था. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उन्नत नस्लों के चयन, संतुलित आहार प्रबंधन, रोग नियंत्रण, टीकाकरण, उपयुक्त आवास व्यवस्था तथा विपणन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी. समापन समारोह के अवसर पर संस्थान के निदेशक सुरेश भगत ने कहा कि सूकर पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रशिक्षुओं को बैंक के माध्यम से ऋण सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी. इस अवसर पर आरसेटी के संकाय सदस्य दीपक कुमार एवं राजीव कुमार भी उपस्थित रहे. निदेशक ने बताया कि आगामी 28 अप्रैल से महिला दर्जी (सिलाई) प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola