लोहरदगा में पीने के पानी के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं लोग, जन प्रतिनिधि हैं नदारद

Updated at : 16 Jul 2021 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में पीने के पानी के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं लोग, जन प्रतिनिधि हैं नदारद

उन्हें जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं रह गया है. लोगों की प्यास बुझाने की जिम्मेवारी नगर परिषद की है. लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं से उपर उठ चुके है. यहां जलापूर्ति का संवेदक धनबाद का है और इसपर किसी का नियंत्रण नहीं है. संवेदक सिर्फ भुगतान लेने यहां आता है.

विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र में पेयजल समस्या उत्पन्न हो गयी है. पीने की पानी के लिए लोग इधर उधर भटक रहे हैं. लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है. समृद्ध लोग तो खरीदकर पानी मंगा ले रहे हैं, लेकिन आम लोगों की स्थिति ऐसी नहीं है. नगर परिषद क्षेत्र के लोग आखिर फरियाद करें तो कहां करें. लोहरदगा को मॉडल शहर बनाने का वादा कर चुनाव जीतने वाले लोग अब सिर्फ अखबारों में नजर आते है.

उन्हें जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं रह गया है. लोगों की प्यास बुझाने की जिम्मेवारी नगर परिषद की है. लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं से उपर उठ चुके है. यहां जलापूर्ति का संवेदक धनबाद का है और इसपर किसी का नियंत्रण नहीं है. संवेदक सिर्फ भुगतान लेने यहां आता है.

पानी की आपूर्ति कभी कभार होती है. पानी चलानेवाले मजदूरों का मानदेय भी बकाया है. शहर में नियमित जलापूर्ति नहीं होने और लोगों की बढ़ती परेशानी और आक्रोश को देखते हुए कुछ इलाको में गुरुवार को टैंकर से पानी की आपूर्ति की गयी. जल संकट पर लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जो जनप्रतिनिधि लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं करा सकते है उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola