कुड़ू में अफीम की खेती नष्ट, दो बंदूक व डेढ़ किलो अफीम बरामद

Updated:
विज्ञापन

कुड़ू में अफीम की खेती नष्ट, दो बंदूक व डेढ़ किलो अफीम बरामद

विज्ञापन

कुड़ू़ कुड़ू थाना क्षेत्र के नामुदाग गांव के जंगली इलाके में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना पर सीओ संतोष उरांव तथा थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने नामुदाग में छापेमारी कर करीब 35 डिसमिल में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया. इस दौरान पुलिस ने मंगल गंझू के घर से दो भरठुआ बंदूक, लगभग डेढ़ किलो अफीम और 35 हजार रुपये नकद बरामद किये हैं.घर की तलाशी में मिला भारी मात्रा में ड्रग्स : सूचना थी कि मिठुवा गंझू और उसका पुत्र मंगल गंझू अवैध अफीम की खेती कर रहे हैं और घर में स्टॉक जमा कर रखा है. पुलिस जब गांव पहुंची, तो आरोपी पहाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाकर भाग निकले. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मंगल गंझू के घर की तलाशी ली गयी, जहां से 950 ग्राम सूखा और 580 ग्राम गीला अफीम (बर्तनों सहित) बरामद हुआ. घर के पास ही लहलहा रही अफीम की फसल को पुलिस के जवानों ने उखाड़कर नष्ट कर दिया. नामजद प्राथमिकी दर्ज, फरार आरोपियों की तलाश : इस मामले में मंगल गंझू को नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विदित हो कि दो दिन पूर्व भी मसुरियाखांड़ में 70 डिसमिल में लगी अफीम नष्ट की गयी थी. जंगली क्षेत्रों में अफीम की बढ़ती खेती पुलिस के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. छापेमारी दल में सअनि दिलीप मांझी, सैट के जवान आनंद तिर्की, मनोज प्रजापति तकनीकी शाखा के नीरज कुमार मिश्र, निर्मल मार्शल मिंज, बुधराम सिंह मुंडा तथा अन्य जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola