बाइक-टेंपो की भिड़ंत में एक की मौत, तीन स्कूली बच्चों समेत छह घायल

Updated:
विज्ञापन

बाइक-टेंपो की भिड़ंत में एक की मौत, तीन स्कूली बच्चों समेत छह घायल

विज्ञापन

कुड़ू़ नेशनल हाइवे-33 कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर चेटर मोड़ के समीप शुक्रवार शाम बाइक और टेंपो के बीच हुई सीधी भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना में टेंपो पर सवार तीन लोग व बाइक सवार तीन स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये और टेंपो चालक अंदर ही फंस गया. कुड़ू सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया़ रिम्स में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल टेंपो सवार लोकनाथ उरांव की मौत हो गयी़ परीक्षा देकर घर लौट रहे थे छात्र : जानकारी के अनुसार, मकांदू निवासी एजाज खान, साहिल खान और बाबू खान कुड़ू में कक्षा नवम की परीक्षा देने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही टेंपो से उनकी सीधी भिड़ंत हो गयी. हादसे में तीनों छात्रों के अलावा टेंपो सवार शिवचंद उरांव और लोकनाथ उरांव गंभीर रूप से घायल हो गये. टेंपों पर सवार एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया़ अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा : घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता सरजू साहू और आजसू नेता लाल गुड्डू नाथ शाहदेव ने निजी वाहनों से घायलों को कुड़ू सीएचसी पहुंचाया. मौके पर पहुंचे सीओ संतोष उरांव और थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बेहतर इलाज के निर्देश दिये. डॉ सुलामी होरो व डॉ निरुपमा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पांच घायलों को रिम्स, रांची रेफर कर दिया है. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola