मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर अधिकारियों ने की समीक्षा
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 23 May 2026 8:46 PM
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर अधिकारियों ने की समीक्षा
लोहरदगा़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग झारखंड के निर्देश पर जिले के सभी मतदान केंद्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गैर-मैप (अनमैप्ड) मतदाताओं की सूची प्रकाशित कर दी गयी है. इसे लेकर ऐसे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया. इस कार्य का उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, एसडीओ अमित कुमार व सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को दिये निर्देश : उप निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्र संख्या 263, 286, 287 सहित 290 से 294 तक का निरीक्षण किया. वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी ने सलगी पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 75, 76, 77 तिाा 78 का जायजा लिया. इस दौरान अधिकारियों ने बूथ स्तरीय अधिकारियों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, हटाने एवं सत्यापन कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि गैर-मैप मतदाताओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र जोड़ा जाये. पोर्टल पर नाम ढूंढने की सुविधा : अधिकारियों ने बताया कि नागरिक मतदाता सेवा पोर्टल पर जाकर पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण में अपना नाम खोजे़ं विकल्प के माध्यम से वर्ष 2003 की सूची में अपने नाम की जांच कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. यह विशेष मैपिंग कार्य 24 मई को भी सभी केंद्रों पर संचालित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










