नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अनिल उरांव ने पूर्व सीएम रघुवर दास से मुलाकात की

Updated:
विज्ञापन

नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अनिल उरांव ने पूर्व सीएम रघुवर दास से मुलाकात की

विज्ञापन

लोहरदगा. नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल उरांव ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें जीत की बधाई देते हुए लोहरदगा शहर के विकास को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया. मुलाकात के दौरान शहर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने की कार्ययोजनाओं पर गंभीर चर्चा हुई. रघुवर दास ने शहरी क्षेत्र में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर जल निकासी, शुद्ध पेयजल व्यवस्था और कचरा प्रबंधन जैसे विषयों पर अपने अनुभव साझा किये. मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष बाल्मीकि साहू और भाजपा जिला मंत्री मिथुन तमेरा समेत अन्य लोग उपस्थित थे. लावागाई में सरहुल की धूम, पारंपरिक वेशभूषा में निकली शोभा यात्रा किस्को. बेठहठ पंचायत के लावागाई गांव में प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर ग्रामीणों ने भव्य शोभा यात्रा निकाली. पारंपरिक वेशभूषा में सजे पुरुष, महिलाएं और बच्चे ढोल-मांदर की थाप पर जमकर थिरके. शोभा यात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया, जहां अखड़ा में पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. मौके पर पहान बीफई उरांव, पुजार धनकुमार उरांव, नामित उरांव, कृष्णा महतो, बादल मिंज, बिजेंद्र उरांव, ओमप्रकाश महतो, ठुपा उरांव, भैयाराम उरांव, लालदेव, फूलदेव, मंगलदेव आदि मौजूद थे. इस दौरान मांदर और नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola