नीट की परीक्षा आज, उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
नीट की परीक्षा आज, उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

नीट की परीक्षा आज, उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

विज्ञापन

सेन्हा़ प्रखंड के जोगना स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय को तीन मई को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त संदीप कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी और अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने विद्यालय का सघन निरीक्षण किया. अधिकारियों ने विद्यालय के कमरों, बेंच-डेस्क, सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश द्वार का जायजा लिया. दोपहर दो बजे से शुरू होगी परीक्षा, 11 बजे से प्रवेश : प्राचार्य अवनीश चंद्र झा ने बताया कि इस केंद्र पर कुल 245 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा का समय अपराह्न 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है, लेकिन परीक्षार्थियों को पूर्वाह्न 11:00 बजे से 11:30 बजे के बीच ही केंद्र में प्रवेश करना होगा. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं और परीक्षा के दौरान केंद्र के समीप धारा 144 लागू रहेगी. सिर्फ परीक्षार्थियों को मिलेगा प्रवेश : निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने प्राचार्य को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार से केवल परीक्षार्थियों को ही कैंपस में प्रवेश की अनुमति होगी, बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा. प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी निगरानी और पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिये हैं. मौके पर विद्यालय के शिक्षक और अन्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola