नवोदय विद्यालय जोगना का शानदार प्रदर्शन, फरहाना खातून बनीं स्कूल टॉपर

Updated:
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय जोगना का शानदार प्रदर्शन, फरहाना खातून बनीं स्कूल टॉपर

नवोदय विद्यालय जोगना का शानदार प्रदर्शन, फरहाना खातून बनीं स्कूल टॉपर

विज्ञापन

सेन्हा. पीएम श्री नवोदय विद्यालय जोगना का केंद्रीय माध्यमिक 12 वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा. विद्यालय की छात्रा फरहाना खातून 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में अव्वल रही है. अनुष्का कुमारी 81.8 तथा शहजादी शम्मा 79.4 प्रतिशत अंक लाकर सफल रही है. वहीं, वाणिज्य में सुप्रिया कुमारी 75.6 और कुंदन लोहरा 69.2 प्रतिशत तथा सूरज उरांव 68.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. कला में निकिता कुमारी 82.4 प्रतिशत तथा चांदनी कुमारी 82 प्रतिशत और प्रिंस कुमार 81.2 अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त किया है. प्राचार्य अवनीश चंद्र झा ने बताया कि कुल 69 विद्यार्थियों में से 68 सफल रहे हैं, जबकि एक विद्यार्थी कंपार्टमेंटल परीक्षा देगा. विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया है. इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है. सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स विद्यालय की छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

लोहरदगा़ सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स विद्यालय लोहरदगा की छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया. विद्यालय से आर्टस में 77 विद्यार्थियों ने भाग लिया. इसमें 74 विद्यार्थियों ने सफलता पायी. साइंस में 100% छात्राएं सफल रहीं. कॉमर्स में 9 में से सात छात्राएं पास हुईं. आर्टस में सानिया परवीन 87% अंक लाकर स्कूल टॉपर रही. वहीं, साइंस में कृतिका कुमारी 86% अंक लाकर स्कूल टॉपर रही. कॉमर्स में रेखशंदा परवीन 75% अंक लाकर स्कूल टॉपर रही. स्कूल के विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुपमा कंचन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी एवं इस सफलता के पीछे स्कूल के सभी टीचरों की रात-दिन की मेहनत और एक्स्ट्रा क्लासेस को बताया. जिससे यह सफलता मिली.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola