पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने कराया इलाज

Updated:
विज्ञापन
पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने कराया इलाज

पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने कराया इलाज

विज्ञापन

लोहरदगा़ पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देशानुसार पुलिस लाइन बक्सीडिपा में पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक दिवसीय निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रमार शिव कृष्ण और उनकी टीम ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुन कर उचित चिकित्सीय परामर्श दिया. स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक उपचार में नर्सिंग स्टाफ नंदन व नीलम तथा कैंप के सुचारू संचालन में सेल्स एवं मार्केटिंग टीम के तुषार शंकर और जीडी स्टाफ दीपक कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. शिविर में जिले के विभिन्न थानों व कार्यालयों से आये 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने ब्लड प्रेशर, शुगर एवं अन्य सामान्य जांच करायी तथा मुफ्त दवाइयां प्राप्त कीं. इस जवानों का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी : पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा, पुलिसकर्मी दिन-रात तनावपूर्ण और कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करते हैं, जिससे वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते. जवानों का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है. भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित होते रहेंगे ताकि बल के सभी सदस्य शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रह सकें. इस मौके पर मेजर शेरू कुमार रंजन, सदर थाना प्रभारी पुनि रत्नेश मोहन ठाकुर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जवान उपस्थित थे. सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए पारस हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola