ePaper

मजदूरी का भुगतान नहीं होने से मनरेगा मजदूर कर रहे हैं पलायन

Updated at : 24 Apr 2025 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूरी का भुगतान नहीं होने से मनरेगा मजदूर कर रहे हैं पलायन

लोहरदगा जिला में विगत तीन माह से मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों का बकाया की राशि नहीं मिल रही है.

विज्ञापन

लोहरदगा. लोहरदगा जिला में विगत तीन माह से मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों का बकाया की राशि नहीं मिल रही है. साथ ही साथ विगत 8 माह से मटेरियल का पैसा अभी तक भुगतान नहीं किया गया है. मनरेगा मजदूर भुखमरी के कगार पर आकर खड़े हो गये हैंं. जिसके कारण लोहरदगा से व्यापक रूप से मनरेगा मजदूर पलायन कर रहे हैं .आलोक साहू ने इस मामला को लेकर लोहरदगा मनरेगा अधिकारी से मिले तो उन्होंने बताया कि उनके पास राशि नहीं आयी है. राशि आने पर भुगतान किया जायेगा. इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने मजदूरों की समस्याओं को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री दीपिका पांडे झारखंड सरकार से संपर्क करना चाहे, तो उसे संपर्क नहीं हुआ. उनके सरकारी पीएस ने बताया कि केंद्र सरकार मनरेगा की राशि नहीं दे रही है. आठ माह से मटेरियल का पैसा बकाया है और तीन माह से मनरेगा मजदूरों का पैसा नहीं मिला है .जिसके कारण मजदूरों की राशि का भुगतान नहीं हो रहा है. राशि मांगने का पत्राचार झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार से किया गया है .श्री साहू ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड राज्य से सौतेला व्यवहार कर रही है. मनरेगा मजदूरों की राशि का भुगतान नहीं कर मजदूरों को पलायन करने पर विवश किया जा रहा है.मजदूरों के ऊपर हो रहे शोषण को इंटक बर्दाश्त नहीं करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola