इंटर कॉलेज किस्को के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
इंटर कॉलेज किस्को के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

इंटर कॉलेज किस्को के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन

किस्को़ इंटर कॉलेज किस्को में बुधवार को इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान कॉलेज और जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 विद्यार्थियों को अतिथियों ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया. कला संकाय में अजीत रहे अव्वल : कॉलेज के परीक्षा परिणाम में कला संकाय के विद्यार्थियों का दबदबा रहा. अजीत उरांव ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया. वहीं, गीता कुमारी (79.2%), आयुषी कुमारी (78.4%), रिया कुमारी (78%), पूजा कुमारी व मोहित (77.2%) ने भी शानदार अंक लाकर कॉलेज का मान बढ़ाया. इनके अलावा प्रकाश, सचिन, आयुष, दीपक, तमन्ना और ऐसा सिद्दीकी को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. कई विद्यार्थियों ने जिले की मेधा सूची में भी जगह बनायी है. शिक्षा ही सफलता का माध्यम : प्राचार्य : मुख्य अतिथि महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्य सह कॉलेज सचिव शमीमा खातून एवं प्राचार्य अब्दुल्लाह परवेज ने मेधावियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दीं. प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है. शमीमा खातून ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने सीमित संसाधनों में जो परिणाम दिया है, वह प्रेरणादायक है. मौके पर शिक्षक इमाम जाफर परवेज, गुलनाज परवीन, अरुण कुमार, एमलेन डोरोथी मिंज सहित काफी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola