विक्षिप्त ने मां और पत्नी की सबल से मारकर की हत्या, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

विक्षिप्त ने मां और पत्नी की सबल से मारकर की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन

भंडरा़ थाना क्षेत्र के धन्नामुंजी गांव में शनिवार शाम करीब चार बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी. यहां मानसिक रूप से विक्षिप्त मड़वा उरांव ने अपनी पत्नी सुमरी उरांव (45 वर्ष) और मां रूपी उरांव (60 वर्ष) की सबल से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के वक्त घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था. चीख-पुकार सुनकर जुटे ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपी मड़वा उरांव को पकड़कर बांध दिया. गुस्सा आने पर की हत्या, कोई पछतावा नहीं : सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता और मुखिया सुमित उरांव घटनास्थल पर पहुंचे़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जब ग्रामीणों ने आरोपी से हत्या का कारण पूछा, तो उसने बेहद संवेदनहीनता से कहा कि कोई कारण नहीं था, मुझे बस गुस्सा आ गया था, इसलिए मार दिया. ग्रामीणों ने बताया कि मड़वा विक्षिप्त था और उसका इलाज भी चला था, लेकिन कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति और बिगड़ गयी थी. बाल-बाल बचे दोनों बच्चे : मड़वा उरांव के दो बच्चे (15 वर्ष की बेटी और 12 वर्ष का बेटा) हैं, जो घटना के समय घर पर नहीं थे. ग्रामीणों का कहना है कि गनीमत रही कि बच्चे बाहर थे, अन्यथा कोई और बड़ी अनहोनी हो सकती थी. इस दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में शोक की लहर है. थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त सबल को जब्त कर लिया गया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गंभीरता से तहकीकात कर रही है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola