बानो में स्कूल-अस्पताल के पास संचालित शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

बानो में स्कूल-अस्पताल के पास संचालित शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

बानो. प्रखंड क्षेत्र के बानो रेलवे स्टेशन मुख्य पथ पर स्कूल और अस्पताल के समीप संचालित सरकारी शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है. इस संबंध में किसान मजदूर संघर्ष समिति, बानो के सदस्यों ने उपायुक्त के नाम एक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नईमुद्दीन अंसारी को सौंपा. समिति के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि जिस स्थान पर शराब दुकान संचालित है वहां निकट ही होली हार्ट पब्लिक स्कूल स्थित है. जहां छोटे-छोटे बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं. इसके अलावा आसपास दो अस्पताल भी हैं. ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में शराब दुकान रहने से न केवल बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. बल्कि आए दिन होने वाले शोर-शराबे से पढ़ाई और इलाज दोनों बाधित हो रहे हैं.

समिति ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त शराब दुकान को स्कूल और अस्पताल क्षेत्र से दूर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए. ज्ञापन की प्रतिलिपि तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, जिला उत्पाद पदाधिकारी , एसपी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बानो एवं थाना प्रभारी बानो को भी प्रेषित की गई है.

मौके पर समिति के अध्यक्ष महेश सिंह, सचिव आनंद मसीह तोपनो, सलाहकार जगदीश बागे समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola