चेंबर के कई पदाधिकारियों ने खोली दुकानें

Updated at : 26 Jul 2020 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
चेंबर के कई पदाधिकारियों ने खोली दुकानें

शहर में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. लोहरदगा चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित विभिन्न संगठनों द्वारा तीन दिनों तक शहर की दुकानों को बंद करने का आह्वान किया गया था लेकिन यह पूरी तरह सफल नहीं हो सका. चेंबर के ही कुछ पदाधिकारियों ने अपनी दुकानें खुली रखी.

विज्ञापन

लोहरदगा : शहर में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. लोहरदगा चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित विभिन्न संगठनों द्वारा तीन दिनों तक शहर की दुकानों को बंद करने का आह्वान किया गया था लेकिन यह पूरी तरह सफल नहीं हो सका. चेंबर के ही कुछ पदाधिकारियों ने अपनी दुकानें खुली रखी.

शहरी क्षेत्र के कचहरी रोड समेत अन्य इलाकों में चेंबर के कई पदाधिकारी दुकान खोलकर बैठे नजर आये. इसे लेकर जबरदस्त आक्रोश अन्य व्यापारियों में देखने को मिला. लोगों का कहना था कि चेंबर के कुछ लोग स्वयंभू पदाधिकारी बनकर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं. ऐसे लोग कई संगठनों से जुड़कर अपना उल्लू सीधा कर रहे है़ं चार लोगों को मिला कर संगठन बना कर अपनी स्वार्थ सिद्धि करते हैं.

इन्हें लोहरदगा की जनता और लोहरदगा के व्यवसाय हित से कुछ लेना-देना नहीं है. ये लोग अखबारों में विज्ञप्ति जारी कर और सोशल मीडिया में लोकलुभावन बातें लिखकर अन्य व्यापारियों को बेवकूफ बना रहे हैं. व्यवसायियों ने कहा कि चेंबर के कुछ पदाधिकारी लगातार अपनी दुकान खोल रहे हैं और दूसरे लोगों को दुकान बंद करने की नसीहत दे रहे हैं.

व्यापारियों ने कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. ये लोग किसी का हित नहीं चाहते हैं और स्वार्थ में पूरी तरह डूबे हुए हैं ऐसे लोगों के कारण ही आज लोहरदगा का व्यवसाय बुरी तरह चरमरा गया है. चेंबर के कुछ पदाधिकारियों की इस करतूत से लोहरदगा के व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola