हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा में गूंजा एकता का मंत्र

Updated:
विज्ञापन

हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा में गूंजा एकता का मंत्र

विज्ञापन

भंडरा. वैदिक नववर्ष पर प्रखंड के भीठा गांव में हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा हुई. मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री कल्पवासी शिवाजी क्रांति और विशिष्ट अतिथि भैरव सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, इसमें काफी संख्या में महिला-पुरुषों और युवाओं ने भाग लिया. शिवाजी क्रांति ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित रहने की जरूरत है. वर्तमान में समाज को जातियों में बांटकर एकता तोड़ने का प्रयास हो रहा है. धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए सभी को एक सूत्र में बंधना होगा. भैरव सिंह ने कहा कि समाज की मजबूती परिवार से शुरू होती है, इसके लिए संस्कार जरूरी हैं. कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने कहा कि हिंदुओं की एकता अखंड भारत के लिए आवश्यक है. वक्ताओं ने युवाओं से वैदिक परंपराओं के अनुसार चरित्र निर्माण करने का आह्वान किया. मौके पर यशपाल स्वामी, देवेंद्र मंडल, दीपक कुमार, प्रमुख बेरिया देवी, टेले उरांव, नीरू शांति भगत, लाल नवीन किशोर नाथ शाहदेव, भानु प्रताप, राजेश ठाकुर, सुदर्शन लाल, पिंटू साहू और राजा लाल सहित कई लोग उपस्थित थे. सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील

कैरो. सरहुल, ईद और रामनवमी के मद्देनजर गुरुवार को कैरो व हनहट गांव में प्रशासन ने ग्रामीणों और पूजा समितियों के साथ बैठक की. बीडीओ छंदा भट्टाचार्य, सीओ शिला उरांव और थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी ने त्योहारों को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. अधिकारियों ने शोभायात्रा के मार्गों का निरीक्षण कर साफ-सफाई के निर्देश दिये. मौके पर मुखिया वीरेंद्र महली, एएसआइ संजय सिंह, दिलीप कुमार, बजरंग उरांव, विवेक प्रजापति, बालेश्वर साहू, शैलेश कुमार, सूरज मोहन साहू और कैलाश महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाये रखने में जनसहयोग मांगा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola