प्रदान संस्था के बोर्ड अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया बरवाटोली का भ्रमण, बोले

Updated at : 13 Mar 2026 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
प्रदान संस्था के बोर्ड अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया बरवाटोली का भ्रमण, बोले

लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के सलगी पंचायत स्थित रोचो बरवाटोली गांव में हाल ही में प्रदान संस्था के बोर्ड अध्यक्ष एसएम विजयनंद, उपाध्यक्ष डॉ रुक्मिणी बनर्जी और कार्यकारी निदेशक सरोज महापात्रो ने क्षेत्रीय भ्रमण किया.

विज्ञापन

लोहरदगा बन सकता है जैविक खेती में अग्रणी लोहरदगा : लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के सलगी पंचायत स्थित रोचो बरवाटोली गांव में हाल ही में प्रदान संस्था के बोर्ड अध्यक्ष एसएम विजयनंद, उपाध्यक्ष डॉ रुक्मिणी बनर्जी और कार्यकारी निदेशक सरोज महापात्रो ने क्षेत्रीय भ्रमण किया. इस दौरे का उद्देश्य समुदाय-नेतृत्वित विकास और पुनर्योजी कृषि के उभरते मॉडल को समझना और प्रदर्शित करना था. इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों और महिला सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किये. उन्होंने बताया कि किस प्रकार स्वयं सहायता समूह से आगे बढ़कर किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) और क्लस्टर महासंघ में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभायी जा रही हैं. बीते तीन वर्षों में सामूहिक प्रयासों और विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय से गांव में कई विकासात्मक कार्य हुए हैं. पुनर्योजी कृषि तकनीकों के प्रयोग से मिट्टी इंटरक्रॉपिंग मॉडल का निरीक्षण कियाकी सेहत में सुधार, परिवारों के पोषण स्तर में वृद्धि और आय में बढ़ोतरी जैसे सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं. इंटरक्रॉपिंग मॉडल का निरीक्षण किया भ्रमण के दौरान बोर्ड सदस्यों ने इंटरक्रॉपिंग मॉडल का निरीक्षण किया, जिसमें इलायची, वेनिला और काली मिर्च जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को आम बागवानी के साथ जोड़ा गया है. उन्होंने बैकयार्ड पोल्ट्री इकाइयों, पोषण वाटिकाओं, पपीता बगान और पुनर्योजी कृषि नर्सरी का भी अवलोकन किया. इन पहलों ने उन्हें प्रभावित किया और उन्होंने इसे लोहरदगा जिले के लिए एक संभावित जैविक कृषि मॉडल बताया. महिला सदस्यों ने आत्मविश्वास के साथ गांव की बहुआयामी प्रगति प्रस्तुत की. बोर्ड सदस्यों ने उनकी स्पष्टता और नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने सुझाव दिया कि विलेज स्कोरकार्ड और विभागीय समन्वय विश्लेषण की पद्धति अन्य पंचायतों में भी अपनाई जा सकती है. भ्रमण के अंत में सीड बैंक, स्थानीय खाद्य पदार्थों और एफपीओ के मूल्य संवर्धित उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की गयी. इस दौरान सभी हितधारकों के बीच चर्चा हुई, जिसमें आजीविका, मृदा एवं जल संरक्षण, पंचायती राज सुदृढ़ीकरण और अन्य विकास पहलों पर विचार साझा किए गए. पंचायत गोइठ कार्यक्रम को अत्यंत प्रभावी बताया श्री विजयनंद ने उपायुक्त डॉ. ताराचंद की भूमिका की सराहना की, जिन्होंने पंचायत सशक्तीकरण और विभागीय समन्वय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने पंचायत गोइठ कार्यक्रम को अत्यंत प्रभावी बताया और अनुशंसा की कि इसे झारखंड के सभी जिलों में नियमित रूप से लागू किया जाये. इस अवसर पर प्रदान लोहरदगा टीम से टीम कोर्डिनटर मोहम्मद फहद खान ने अतिथियों के साथ समन्वय स्थापित किया. इस भ्रमण में जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, जिला उद्यान पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी मोहितोष पांडेय, जिला पशुपालन पदाधिकारी रमेश उरांव व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola