32 घंटे के बाद उठाया गया मजदूर का शव

Updated:
विज्ञापन
32 घंटे के बाद उठाया गया मजदूर का शव

32 घंटे के बाद उठाया गया मजदूर का शव

विज्ञापन

लोहरदगा. हेसल क्रशिंग साइडिग से मजदूर बिंदेश्वर लोहार का शव 32 घंटे के बाद हटा लिया गया. हिंडाल्को कंपनी के कांट्रैक्टर बीकेबी कंपनी की ओर से 81000 रुपये मुआवजा राशि दी गयी़ वहीं यूनियन की ओर से 40000 की राशि दी गयी. कुल एक लाख 21 हजार रुपये मुआवजा के रूप में मृतक के परिजनों को दिया गया़ इसके साथ ही कई आश्वासन भी दिये गये. एसपी ने कैरो थाना में की बैठक, रामनवमी की सुरक्षा पर चर्चा कैरो. एसपी सादिक अनवर रिजवी ने गुरुवार को कैरो थाना में महावीर मंडल और प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक की. उन्होंने रामनवमी सह भरत मिलाप शोभायात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर रूट चार्ट की जानकारी ली और थाना प्रभारी कुंदन कुमार रावानी को आवश्यक निर्देश दिये. एसपी ने सरकारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की. मौके पर विशेश्वर प्रसाद, सूरज मोहन, समीद अंसारी, नजीर आलम व देवदत्त प्रजापति सहित कई गणमान्य उपस्थित थे. भंडरा में महासप्तमी पर निकली भव्य झांकी, भगवामय हुआ क्षेत्र

भंडरा. महावीर मंडल के तत्वावधान में महासप्तमी पर ठाकुरबाड़ी मंदिर से भव्य झांकी निकाली गयी. परंपरागत मार्ग से होते हुए झांकी पूरे भंडरा का भ्रमण किया. महाष्टमी को यह जुलूस भैंसमुंदो गांव जाकर अन्य मंडलों को निमंत्रण देगा. पूरे क्षेत्र को महावीरी झंडों से पाट दिया गया है. भंडरा, मसमानो और भंवरों सहित विभिन्न गांवों में मेले की तैयारी पूरी है. बेहतर खेल प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. सभी प्रमुख चौक-चौराहों और शोभायात्रा मार्गों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola