लोहरदगा: MLA महिला कॉलेज में करमा की धूम, परिछन-जावा फूल से शिक्षकों का स्वागत, मांदर की थाप पर झूमीं छात्राएं

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा MLA महिला कॉलेज में करमा सांस्कृतिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया. छात्राओं ने पारंपरिक परिछन, नृत्य और गीतों से शिक्षकों का दिल जीत लिया. यह आयोजन झारखंड की सामाजिक समरसता का प्रतीक बना.

विज्ञापन

लोहरदगा. एमएलए महिला कॉलेज लोहरदगा में शनिवार को करमा सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया. कॉलेज की छात्राओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी शामिल हुए. इस दौरान छात्राओं और शिक्षकों ने एक-दूसरे को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि करमा पर्व भाई-बहनों के मजबूत रिश्ते का प्रतीक है. इस पर्व में बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करते हुए उपवास रखती हैं और करम देवता की पूजा करती हैं.

विज्ञापन

आपसी मित्रता और सामाजिक संबंधों को मजबूत

कॉलेज के प्राचार्य स्नेह कुमार ने कहा कि करमा पर्व भाई-बहन के प्रेम के साथ पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा का संदेश भी देता है. यह पर्व आपसी मित्रता और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने का भी अवसर है. उन्होंने कहा कि करमा कृषि और प्रकृति से जुड़ा पर्व है, जो मेहनत, अच्छी फसल और समृद्धि की कामना का प्रतीक माना जाता है.

ये भी पढ़ें: कुड़ू के टिको पोखरा टोली में आज सजेगी कर्मा पूर्व संध्या की महफिल, 40 खोड़हा दल लेंगे हिस्सा

पारंपरिक तरीके से हुआ शिक्षकों का स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य और गीत के साथ शिक्षकों के परिछन से की. छात्राओं ने लोटा-पानी, तिलक, जावा फूल और अंगवस्त्र देकर शिक्षकों का सम्मान किया. इसके बाद मांदर और नगाड़े की धुन पर छात्राओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया. छात्राओं के नृत्य और गीत ने कॉलेज परिसर में उत्सव का माहौल बना दिया.

ये भी पढ़ें: केंद्र के खिलाफ सड़कों पर JMM: लोहरदगा के 6 प्रखंडों में धरना, जिलाध्यक्ष की चेतावनी- कानून वापस लो वरना तेज होगा आंदोलन

झारखंड की संस्कृति की झलक

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि अलग-अलग जाति, धर्म और वर्ग की छात्राओं ने इसमें भाग लिया. इससे झारखंड की सामाजिक समरसता और मेल-मिलाप की संस्कृति की झलक देखने को मिली. सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए अन्य शिक्षण संस्थानों की छात्राएं भी बड़ी संख्या में महिला कॉलेज परिसर पहुंचीं. कार्यक्रम में प्राचार्य स्नेह कुमार सहित कॉलेज के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola